फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth were made to take a pledge for world peace and communal harmony.

Panipat News: युवाओं को दिलाया विश्व शांति सांप्रदायिक सौहार्द का संकल्प

Fri, 03 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The youth were made to take a pledge for world peace and communal harmony.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गांधी ग्लोबल फैमिली के बैनर तले गांधी जयंती पर वीरवार को असंध रोड स्थित संत निरंकारी भवन में छह दिवसीय ग्लोबल यूथ फेस्टिवल का आगाज किया। इसमें नेशनल यूथ प्रोजेक्ट और संत निरंकारी मिशन का विशेष सहयोग रहा। इसमें भारत, बांग्लादेश और इंडोनेशिया समेत देश के 28 प्रदेशों से करीब 400 युवा शामिल हुए। विश्व शांति, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संकल्प दिलाया।
गांधी ग्लोबल फैमिली के सचिव एडवोकेट राम मोहन राय ने वीरवार सुबह झंडा वंदन किया। इसके बाद नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के सचिव रणसिंह परमार, केरल से के सुकुमारग और उड़ीसा से मधुसुधन दास गांधी के विचारों व शिक्षाओं को साझा किया। एडवोकेट राम मोहन राय ने महात्मा गांधी के जय जगत मंत्र और उनके अहिंसा व सत्य के आदर्शों से प्रेरित संकल्पों को याद कराया।
विज्ञापन

साथ ही देश की एकता व भाईचारे के संकल्प को जोरदार तरीके से दोहराया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, संत विनोबा भावे, निर्मला देशपांडे और भाई सुब्बाराव जैसे महान चिंतकों की प्रेरणा से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत की धरा पर संत हजरत बू अली शाह कलंदर, गुरु नानक देव, स्वामी दयानंद सरस्वती, मदर टेरेसा और बाबा हरदेव सिंह जैसे महान संतों व समाज सुधारक की विरासत को समेटे हुए हैं।
यूथ प्रोजेक्ट के सचिव रणसिंह परमार, केरल से के सुकुमारग और उड़ीसा से मधुसुधन दास ने कहा कि यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय बनाने का प्रयास भी है। विभिन्न सत्रों में युवाओं ने गांधीवादी सिद्धांतों को आधुनिक संदर्भों से जोड़ते हुए चर्चा की।

आज पूर्व सांसद फहराएंगे तिरंगा : एडवोकेट राममोहन राय ने कहा कि 3 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया तिरंगा फहराएंगे। मुख्य समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा जिसमें गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा विशेष रूप से शिरकत करेंगे। समारोह में हिंदुस्तान के आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की परपौत्रवधू शमीना खान भी पहुंचेंगी। उत्सव के दौरान लगभग 50 गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके समाजसेवी योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें से कई कार्यकर्ता ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed