{"_id":"6339d1a6e393753e01491c0f","slug":"the-youth-returning-after-watching-ramlila-was-murdered-with-a-knife-panipat-news-knl1231733185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देख कर वापस लौट रहे युवक की चाकू गोदकर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला देख कर वापस लौट रहे युवक की चाकू गोदकर की गई हत्या
विज्ञापन
समालखा। रामलीला देख कर घर लौट रहे एक युवक की चार युवकों ने अन्य के साथ मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कुहाड़ पान्ना निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे मनोज ने उसे बताया कि उसकी हिमांशु पुत्र राकेश, साहिल व रुस्तम से कहासुनी हुई है। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे मनोज अपने भतीजे सागर के साथ रामलीला देख कर वापस भड़भूजा वाली गली से जा रहा था। इसी वक्त मनोज पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। सागर ने शोर मचाया। हिमांशु ने चाकू से मनोज की पीठ पर हमला किया। फिर साहिल पुत्र रणधीर ने पीठ पर वार किया। इसके बाद रोमी ने हाथ पर चाकू मारे। फिर रुस्तम ने बर्फ फोड़ने वाले सुआ उसके पेट में घोंप दिया। उनके साथ अन्य बदमाश भी थे। जब उन्होंने उनको पकड़ने की कोशिश की तो वे धमकी देते हुए भाग गए। मृतक के चाचा ने बताया कि उन्होंने तुरंत घायल मनोज को उठाया और बाइक पर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के शवगृह में भेजा गया। भारी पुलिस की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार किया गया।
आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे : डीएसपी
मामले में चार नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी चल रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, डीएसपी समालखा।