फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man who jumped into the canal to save the person also drowned

Panipat News: व्यक्ति को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक भी डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
The young man who jumped into the canal to save the person also drowned
पानीपत। एनएफएल नाका के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे नहर में एक युवक डूब गया। यह युवक नहर में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने के लिए नहर में कूदा था लेकिन वह न तो उस व्यक्ति को बचा पाया और न ही खुद बच पाया। युवक नहर में बह गया है। अब तक उसका पता नहीं चला है। मॉडल टाउन थाना पुलिस युवक की नहर में तलाश कर रही है। परिजन भी नहर पर मौजूद है। पुलिस ने फिलहाल मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसका भाई अजय अपने दोस्त रवि, मोहित के साथ एनएफएल नाका के पास नहर में नहाने गया था। वह तीनों दिल्ली पैरलल नहर में नहा रहे थे। अजय को पीछे से एक व्यक्ति नहर में बहते आते दिखाई दिया। यह व्यक्ति बचने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह डूब रहा था। अजय ने उसको बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। अजय उस व्यक्ति तक पहुंच भी गया था लेकिन वह भी बह गया। अजय नहर में डूब गया। उसने दोस्तों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। फिर उसके दोस्तों ने उन्हें इसकी सूचना उन्हें दी। वह नहर पर पहुंचे। मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अब पुलिस गोताखोरों की मदद से अजय की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed