फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man was beaten up on the matter of removing the car, died after 15 days

कार हटाने की बात पर युवक से की थी मारपीट, 15 दिन बाद मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up on the matter of removing the car, died after 15 days
पानीपत। चिकन कॉर्नर के सामने से कार हटाने को लेकर 15 दिन पहले कार सात युवकों ने व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना 30 जनवरी की है। अब किशनपुरा चौकी पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि वो लोडिंग टैंपू चलाता है। वह दो भाई व एक बहन है। उसके भाई राकेश के बटे रजत की अनाजमंडी कट के पास चिकन की दुकान है। 30 जनवरी को अपने भतीजे रजत के साथ दुकान पर काम कर रहा था। तभी एक कार में सवार लोगों ने उसके कॉर्नर के सामने कार रोक दी। उसने कार को आगे बढ़ाने को कहा तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर कार से उतरे सात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह डर की वजह से दुकान के अंदर छिप गया। आरोपियों ने लात घूंसों से उसकी पिटाई की जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया। बाद में उसने अपने बेटे गौरव को कॉल कर दुकान पर बुलाया और रजत को गोहाना रोड पर सरदाना अस्पताल में लेकर गए। वो अगले दिन दवा दिलाकर रजत को घर ले गए। शरीर में लगी चोट के कारण 14 फरवरी को दोबारा रजत की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने रजत पर हमला करने वाले आरोपियों को पता लगा लिया था। उनकी पहचान गांव पसीना खुर्द निवासी अमित पुत्र कृष्ण, अक्षय पुत्र कृष्ण, रविंद्र पुत्र रकम सिह, अंकित उर्फ वकील पुत्र रोशन लाल , बिल्लू पुत्र मांगा, अशोक कुमार पुत्र धीर सिह, पंकज पुत्र केशव के रूप में हुई। उनकी मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
-राजपाल सिंह, थाना प्रभारी चांदनी बाग थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed