फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man took the teenager to a hotel and raped her

Panipat News: किशोरी को होटल में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The young man took the teenager to a hotel and raped her
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में एक किशोरी को एक युवक बहलाकर होटल में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
परिजनों ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 15 साल की है। करीब एक माह पहले एक युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। जिसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी। चार-पांच दिन पहले युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ किशनपुरा क्षेत्र में एक होटल में ले गया। जहां पर उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी से होटल के बारे में पूछा तो वह रास्ता नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अलग-अलग होटल के फोटो दिखाए। जिसके बाद उसने एक होटल को पहचान लिया। पुलिस ने होटल पर पहुंचकर जांच की। जहां पर आरोपी युवक के नाम की एंट्री मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक पर भी होगी कार्रवाई
जांच में सामने आया है कि होटल में किशोरी की कम उम्र होने के बावजूद कमरा दिया। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

किशोरी के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी का मेडिकल और बयान कराए गए हैं। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed