फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Panipat News: बेवफा पत्नी को मेरा चेहरा न दिखाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
पानीपत। गोपाल कॉलोनी में एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक पत्नी के छोड़कर मायके चले जाने से परेशान था। कई बार मिन्नतें करने के बाद भी उसने आने से इंकार कर दिया था। युवक ने रविवार रात को आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा अपने फोटो के साथ लिखा था बेवफा पत्नी को मेरा चेहरा न दिखाना, न ही मेरी डेड बॉडी को हाथ लगाने देना। वह दो बजे मर जाएगा। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौसेरे भाई मोनू ने बताया कि अमित (21) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था। वह नौ साल से परिवार के साथ गोपाल कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह पहली मंजिल पर किराए पर रहते हैं। अमित भूतल पर रहता था। अमित रविवार रात नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। जब सुबह आठ बजे तक अमित का कमरा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अमित की मां फूलत्यारी ने उसको काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने एक छोटे बच्चे को उठाकर दरवाजे के ऊपर बने सुराख से झांकने के लिए कहा। बच्चे ने बताया कि अमित ने फांसी लगा ली है। इसके बाद पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया और पुलिस को बुलाया गया। उन्हें सुबह पता चला कि अमित ने रात लगभग 12 बजे सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाते हुए लिखा था कि बेवफा पत्नी को उसका चेहरा न देखने देना। उसकी डेड बॉडी को हाथ न लगाने देना। वह दो बजे मर जाएगा। वह फांसी लगाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
एक साल पहले हुई थी शादी
अमित की एक साल पहले बेबी के साथ शादी हुई थी। उसकी पत्नी छह माह पहले अपने मायके में उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले के गांव गुर्जरपुर चली गई थी। अमित बहुत परेशान रहता था। अमित उसको कई बार लेने गया लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। कई बार इस संबंध में पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब अमित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अमित सात बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह असंध रोड स्थित एक सीमेंट की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed