फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by consuming poison in the hotel.

युवक ने होटल में जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by consuming poison in the hotel.
फोटो- 22
विज्ञापन

युवक ने होटल में जहर खाकर दी जान
क्रासर
लाल बत्ती चौक स्थित होटल में मिला युवक का शव
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। लाल बत्ती चौक स्थित निजी होटल में मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
सिटी थाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव जोशी निवासी वेद प्रकाश पुत्र छज्जुराम ने बताया कि वो पेशे से किसान है। उसका बेटा अश्वनी गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था। अश्विनी का दिनेश व रोहताश पुत्र महिपाल शर्मा के साथ पैसों का लेनदेन था। उसके इस बारे में काफी दिनों बाद पता चला। उसने दिनेश व रोहताश से इस बारे में पूछा तो इन्होंने बताया कि अश्वनी ने उनसे सात लाख रुपये ब्याज पर लिए हैं। उसने 24 दिसंबर 2021 को दोनों भाइयों को एक लाख रुपये दिए और बाकी पैसे फसल की बिक्री होने पर देने की बात कही थी।
बावजूद इसके दोनों भाई उसके बेटे अश्वनी को पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसको परेशान किया जा रहा था। बुधवार को अश्वनी ने उसे कहा कि दिनेश व रोहताश पैसों के लिए बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। वीरवार शाम को अश्वनी उन्हें बिना बताए घर से चला गया। उन्होंने अश्वनी की काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। वीरवार रात साढ़े 10 बजे अश्वनी का उसके भतीजे राजेंद्र पुत्र जयपाल के पास फोन आया। अश्वनी ने उसे कहा कि वो लाल बत्ती के पास एक होटल में है। उसने जहर खा लिया है। वो दिनेश व रोहताश से काफी परेशान हो चुका था। उसका भतीजा राजेंद्र , बलराज व जोगेंद्र पानीपत में होटल में पहुंचे। तब होटल का स्टाफ अश्वनी को लेकर सिविल अस्पताल में जा रहा था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अश्वनी ने दिनेश व रोहतक की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है : एसएचओ
मृतक युवक के पिता के बयानों पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, एसएचओ सिटी थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed