{"_id":"6a21dabb6ec69260b60419d4","slug":"the-worker-hanged-himself-to-death-after-his-wife-went-to-her-sisters-place-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158383-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी गई थी बहन के पास, श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी गई थी बहन के पास, श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 05 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। ददलाना गांव में श्रमिक रूप सिंह (23) ने बुधवार शाम को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उनका शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि रूप सिंह की पत्नी अपनी बहन के पास गई थी और वह कमरे पर अकेला था। उसने तनाव में यह कदम उठाया है।
मूल रूप से यूपी के मथुरा जिले के मुईउद्दीनपुर खैरा निवासी सतबीर ने बताया कि उनके भतीजे रूप सिंह रिफाइनरी में काम करते थे। वह ददलाना गांव में किराये के कमरे में रह रहे थे। सोमवार को रूप सिंह काम पर नहीं गए। शाम को जब उनके साथियों ने फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया।
इसके बाद करीब सात बजे दोस्त कमरे पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रूप सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और मामले की जांच की।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि रूप सिंह का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। उनकी पत्नी अपनी बहन के घर पर गई थी। वह कमरे पर अकेला था। तनाव में आकर उसने फंदा लगा लिया। सदर थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि परिजनों को बयान दर्ज किए गए हैं।
-- -- -- -- -