{"_id":"68ae0500309e7187ef05c20b","slug":"the-worker-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-room-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142634-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कमरे में फंदा लगाकर श्रमिक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कमरे में फंदा लगाकर श्रमिक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे अमिनीश यादव
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जाटल रोड शोंधापुर गांव में श्रमिक अभिनीश यादव (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका फोन नहीं लगा तो भाई ने उनके दोस्त को फोन कर इसकी सूचना दी।
जाटल रोड निवासी वीरेंद्र ने बताया कि यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले अभिनीश यादव शोंधापुर गांव में रहते थे। वह एक फैक्टरी में पैकिंग का काम देखते थे। अभिनीश की भाभी बीमार हैं और उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उनके भाई ने अभिनीश को फोन किए तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद भाई ने वीरेंद्र को फोन कर कहा कि अभिनीश का फोन नहीं उठ रहा उसके कमरे पर जाकर बात करा दो। जब वह दोपहर को करीब 12 बजे कमरे पर पहुंचा तो अभिनीश यादव का शव कमरे में फंदे पर लटका था।
तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शोंधापुर में किराये के मकान में रह रहे श्रमिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।