फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of installing pillars in Yamuna river will start this week

Panipat News: यमुना नदी में पिलर लगाने का काम इसी सप्ताह होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The work of installing pillars in Yamuna river will start this week
सनौली। यमुना नदी के अंदर हरियाणा व यूपी सीमा रेखा पर पिलर लगाने का काम इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा यमुना नदी में दोनों प्रदेशों की सीमा रेखा पर पिलर लगाने का 5.12 करोड रुपये का टेंडर पंचकूला की एटी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। ठेकेदार ने पिलर बनाने का सारा सामान रेत, कोरसेंट, बजरी, सिमेंट व सरिया लाकर यमुना पुल के पास लाकर करीब 25 दिन पहले ही डाल दिया था। ठेकेदार की लेबर द्वारा अब पिछले 10-15 दिनों से पिलर बनाने के लिए सरियों के जाल यानि ढांचा तैयार किये जा रहे है। ठेकेदार की पिलर बनाने के लिए जमीन में बोर करने वाली मशीन भी यमुना के पास ही खडी हुई है। अधिकारियों के अनुसार सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा दोनों प्रदेशों की सीमा रेखा पर लगने वाले पिलरों के प्वाईंट बतलाने थे और उसके चलते ही पिलर लगाने के काम में कुछ देरी हुई है। लेकिन सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अब ऑनलाइन निशान दे दिए गए है और पीडब्ल्यूडी ने सर्वेयर के माध्यम से उन प्वाईंटों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

राणा माजरा गांव से लेकर हथवाला गांव तक करीब 35 किमी में लगेंगे पिलर :
सनौली।
राणा माजरा गांव से लेकर हथवाला गांव तक करीब 35 किमी के एरिया में यमुना नदी में सीमा रेखा पर पिलर लगाए जाएंगे। सीमा रेखा पर यमुना में 212 बडे पिलर, 90 रेफरेंस पिलर व पांच सब रेफरेंस पिलर लगाए जाने है। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ओड नंबर के पिलर और इतने ही पिलर यूपी सरकार द्वारा ईवन नंबर के लगवाए जाएंगे। हालांकि यमुना में पिलर लगाने का करीब एक माह का ही समय है और बारिश का मौसम शुरू होने पर यमुना में पानी आने पर पिलर लगना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


बाक्स दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच करीब चार दशक से चल रहा जमीनी विवाद होगा समाप्त :
सनौली। यूपी के जिला शामली व बागपत से करीब 35 किमी की सीमा लगती है। यमुना नदी के दोनों तरफ बिलकुल किनारे पर पानीपत व यूपी के दो दर्जन से ज्यादा गांव स्थित है। दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच करीब चार दशक से विभिन्न गांवों में सीमा रेखा को लेकर जमीनी विवाद होता रहता है। जिसके चलते दोनों प्रदेशों के किसानों पर दोनों ही प्रदेश के पुलिस थानों में मामले दर्ज हो चुके है। यमुना में पिलर लगने से दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच चार दशकों से चल रहा जमीनी विवाद समाप्त हो जाएगा। बता दे कि दीक्षित अवार्ड के बाद 1974-75 में सर्वे ऑफ इंडिया ने यमुना नदी में पिलर लगवाए थे लेकिन चार-पांच साल में ही कुछ पिलर तो यमुना के तेज बहाव में बह गए, कुछ रेत खनन के चलते उखड गए और कुछ किसानों ने भी उखाड दिए। उसके बाद से ही दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच काफी गांवों में यमुना नदी में सीमा रेखा को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सविता पान्नु ने बताया कि विभाग व ठेकेदार ने पिलर लगाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा पिलर वाले ऑन लाइन प्वाइंट हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर यमुना नदी में पिलर लगाने का काम इसी सप्ताह शुरू होगा। विभाग ने सर्वेयर द्वारा प्वाइंट तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed