फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of installing big pillars in Yamuna is progressing slowly

Panipat News: यमुना में धीमा चल रहा बड़े पिलर लगाने का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
The work of installing big pillars in Yamuna is progressing slowly
पानीपत। यमुना में बड़े पिलर लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार यमुना नदी में अभी तक इन 21 पिलरों के सिर्फ बेस बना पाए हैं। जमीन के ऊपर पिलर बनाने का काम शुरू नहीं किया गया है। यमुना किनारे स्थित गांवों के किसानों ने सीमा रेखा पर जल्द पिलर लगाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार जमीन के ऊपर पिलर बनाने वाली शटरिंग कुछ ही दिनों में आने वाली है। उसके बाद ठेकेदार 50 फीट गहरे बनाए गए बेस के ऊपर अब 15 फीट ऊंचा पिलर बनाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर यमुना में करीब 5.12 करोड़ रुपये की लागत से 212 बड़े पिलर लगवाए जा रहे हैं। सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पिलर लगाने के लिए स्थान चिन्हित करके बताए गए हैं और ठेकेदार उन्हीं स्थानों पर पिलरों का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया के अनुसार यमुना में पानीपत जिले के करीब 35 किमी में हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर 212 बड़े पिलर लगाए जाने हैं, जो करीब 50 फीट जमीन के अंदर होंगे और करीब 15 फीट जमीन से ऊपर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन 212 पिलरों में से करीब 60 पिलर ही यमुना के अंदर हैं। शेष सभी पिलर यमुना के तकरीबन किनारे पर पड़ते हैं। इसलिए यमुना किनारे वाले पिलरों को बारिश के मौसम में भी लगाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और पिलर लगाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सवित पान्नु ने कहा कि ठेकेदार को पिलर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर जल्द से जल्द सभी बड़े पिलर लगाने का प्रयास करेंगे। विभाग के एक जेई की वहां पर ड्यूटी भी लगाई गई है। वे स्वयं और एसडीओ शैलेंद्र भाटिया भी निरंतर पिलर लगाने के कार्य की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed