फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of e-charging station will be completed in July, after which 45 e-buses will arrive

Panipat News: जुलाई में पूरा होगा ई-चार्जिंग स्टेशन का काम, इसके बाद आएंगी 45 ई-बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The work of e-charging station will be completed in July, after which 45 e-buses will arrive
पानीपत। ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य जुलाई में पूरा होगा। इसका कुछ जरूरी निर्माण कार्य और स्टेशन का ट्रायल बाकी है। इसके बाद रोडवेज बेड़े में बाकी बची 45 ई-बसों को शामिल किया जाएगा। डिपो में पांच ई-बसों का संचालन सिटी बस में किया जा रहा है। इन बसों को सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड से जीटी रोड टोल प्लाजा तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग रखी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने उत्तर में कहा कि पुराने बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बस डिपो निर्माणाधीन है। जिसके जुलाई 2025 तक तैयार होने की संभावना है। डिपो के तैयार होने के बाद शेष सभी 45 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

10 साल पुराने थ्री व्हीलर इंपाउंड करने की मांग की
विधायक प्रमोद विज ने 10 साल पुराने थ्री व्हीलर इंपाउंड करने की मांग की। उन्होंने पानीपत शहर में मेट्रो सिटी से आए थ्री व्हीलर को प्रदूषण और यातायात जाम का कारण बन रहे हैं। उन्होंने इन लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीकल खरीदने के लिए सस्ती दर पर लोन दिलाने की भी मांग रखी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने नियमों के तहत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed