फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The woman cheated by saying that there was danger in the house

घर में खतरा की बात कहकर महिला को ठगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The woman cheated by saying that there was danger in the house
पानीपत। पीड़ित इंद्रावती। - फोटो : Panipat
पानीपत। बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही महिला को दो युवकों ने झांसा देकर ठग लिया। घर में खतरा मंडराने की बात से डराकर उसके गहने और नकदी पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के गांव धरेहरा निवासी इंद्रावती ने बताया कि वह हाल में तहसील कैंप में रहती है। शॉपिंग कर वह घर लौट रही थी। लघु सचिवालय के पास स्थित गंदे नाले के नजदीक खुद को तांत्रिक बताने वाले युवक ने उसे पास बुलाया और घर पर खतरा मंडराने की बात कही। इसी बीच पास खड़ा करीब एक अन्य युवक भी आ गया। उसने तांत्रिक से अपने बारे में पूछा। तांत्रिक ने उससे नकद लेकर उसके हाथ में पकड़ लिए और 20 कदम चलने के लिए कहा। जब युवक लौटा तो उसने कहा कि उसे लक्ष्मी माता दिखी हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि अब तांत्रिक ने उससे भी लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए कहा। उसने अपने गहने उतारकर बैग में रख लिए और तांत्रिक ने बैग दूसरे युवक को दे दिए। तांत्रिक ने उसके हाथ बांध दिए और बाएं पैर की गिनती करते हुए 50 कदम चलने के लिए कहा। जब वह लौटी तो तांत्रिक और युवक गायब मिले। लोगों ने बताया कि वे दोनों बाइक में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने शादी के बाद से कभी गहने नहीं उतारे थे। तांत्रिक ने कहा कि वह गहने नहीं उतार सकती तो वह उतार देगा। तांत्रिक ने नाक की कील और बालिया उतार दीं और बैग में रखवा लीं। बैग में 1800 रुपये और बेटी की घड़ी भी थी।

48 घंटे में दूसरी वारदात
सम्मोहित कर ठगी करने वाला गिरोह पानीपत में सक्रिय हो गया है। आरोपियों के निशाने पर महिलाएं हैं। बीते 48 घंटे में ऐसी दूसरी वारदात अंजाम दी गई। रविवार को बरसत रोड पर दो ठगों ने महिला को सम्मोहित कर उसकी बालियां और मंगलसूत्र ठग लिया था।
महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed