फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The weather took a turn again, the sun was shining throughout the day

Panipat News: मौसम ने फिर ली करवट, दिन में खिली रही धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn again, the sun was shining throughout the day
आसमान में​ ​खिली धूप। संवाद
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया। सुबह व शाम को आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे जबकि दिन में धूप खिली रही। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की गेहूं और सरसों की फसल के लिए चिंता बढ़ गई है। किसान मौसम में बदलाव के चलते गेहूं की सिंचाई करने की पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से तापमान बढ़ने लगा था। रविवार को हवा की रफ्तार कम होने से पूरा दिन गर्मी बनी रही। सोमवार को तड़के ही मौसम में बदलाव आ गया। हवा की रफ्तार तेज होने से सुबह व शाम के समय हल्की ठंड का अहसास किया गया। सोमवार को हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे सुबह व शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई। दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान एक डिग्री बढ़ा है। हवा की तेज रफ्तार से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। इसराना के सतीश कुमार ने बताया कि इस समय यदि हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी तो फसलों को नुकसान हो सकता है। सरसों की फसल कटाई पर है। वहीं अब गेहूं की सिंचाई का उपयुक्त समय है। मौसम में बदलाव के चलते सिंचाई के लिए चिंता हो रही है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस सप्ताह शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम
सोमवार 31/16
मंगलवार 32/17
बुधवार 32/17
वीरवार 32/17
शुक्रवार 32/17
शनिवार 31/16
रविवार 30/17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed