फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The way is clear for widening of roads, pillars will be shifted for Rs. 4.18 crore

Panipat News: सड़कों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, 4.18 करोड़ से शिफ्ट होंगे खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for widening of roads, pillars will be shifted for Rs. 4.18 crore
पानीपत। निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मॉडल टाउन की छह सड़कों पर बिजली के खंभे शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 4.18 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। बिजली निगम अब खंभों को शिफ्ट करेगा। इसके बाद सड़कें करीब 10 फीट और चोड़ी हो जाएंगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगा।
विज्ञापन

पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और अब नगर निगम चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो गई थी। नगर निगम में रविवार को मतदान हुआ है। इन सबके चलते शहर में कई विकास कार्य लगातार बाधित हो रहे थे। अब चुनाव संपन्न हो गए हैं। 12 मार्च को मतगणना है, उसके बाद इन विकास कार्याें को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने पिछले दिनों लाइनों व खंभों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा था। इसी बीच नगर निगम चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। अधिकारी वार्डबंदी और नई मतदाता सूची में लग गए थे। इसलिए ये काम भी अधर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सड़क होंगी चौड़ी
पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने बताया कि मॉडल टाउन क्षेत्र की छह सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। इन सड़कों के साथ बिजली के खंभे थे। इनको शिफ्ट कराना जरूरी था। इसके लिए 4.18 करोड़ रुपये की राशि बिजली निगम को हस्तांतरित करा दी है। इसके मूर्त रूप में आने के बाद इन सड़कों की चौड़ाई 10 फीट और बढ़ जाएगी। इससे यातायात की व्यवस्था बेहतर होगी। शहर में अंडरपास, सड़क और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।

इन छह सड़कों का होगा चौड़ीकरण
- परूथी चौक से गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक जाने वाली सड़क।
- ईजी-डे से लाल टंकी तक जाने वाली सड़क।
- रामशरणम चौक से रामलाल चौक से होते हुए अनेजा पेट्रोल पंप की सड़क।
- ईदगाह रोड से सोनी अस्पताल होते हुए राधा विहार कॉलोनी सड़क।
- निकीतासा से गुरुद्वारा चौक तक सड़क।-टाउनशिप क्लब से रामलाल चौक तक सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed