फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The watchman was beaten up for stealing fish from the pond

इसराना: तालाब से मछलियां चोरी का उलहाना देने पर चौकीदार को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
The watchman was beaten up for stealing fish from the pond
इसराना। जौंधन खुर्द में तालाब से मछली चोरी होने पर उलहाना देने गए तालाब के चौकीदार के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर गांव जौंधन खुर्द के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मबीर निवासी जौंधन खुर्द ने बताया कि गांव के एक तालाब को मछली पालन के लिए वजीर ठेकेदार ने ठेके पर ले रखा है। वह ठेकेदार वजीर के मछली वाले तालाब पर कई साल से चौकीदार है। कई दिनों से दो युवक तालाब पर रात को मछली चोरी करने आते थे। जब वे समझाने से बाज नहीं आए तो वह मंगलवार को युवकों के घर शिकायत करने चला गया। दोनों युवक व उनके परिजन उससे गालीगलौच करने लगे व उसे डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। उसे घायल अवस्था में पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने चौकीदार धर्मबीर की शिकायत पर नरेश और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed