फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The vegetable market was removed from under the flyover, and the MLA's representative's assurances failed to provide any support.

Panipat News: फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी मंडी हटाई, विधायक के प्रतिनिधि का आश्वासन भी सहारा नहीं बना

Fri, 14 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 14 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The vegetable market was removed from under the flyover, and the MLA's representative's assurances failed to provide any support.
फ्लाईओवर के नीचे से ठईये उठाती क्रेन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नगरपरिषद ने भारी पुलिस की मौजूदगी में पुराने बस अड्डे फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी मंडी को आखिरकार शिफ्ट करा ही दिया। विधायक के यहां धरना व मांग-पत्र देकर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश भी इस बार फल व सब्जी विक्रेताओं के काम नहीं आ सकी। इसके बाद प्रशासन द्वारा रेलवे रोड व माता पूली से भी रेहड़ी वालों को हटाने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। वहीं शाम को फिर से कुछ लोगों ने रेहड़ी लगा ली।

इससे पहले कई बार मंडी को शिफ्ट करने को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की थी जो सिरे नहीं चढ़ सकी। वीरवार को पुलिस व नगरपरिषद ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जहां फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी मंडी को शिफ्ट किया, वहीं रेलवे रोड, माला पुली से भी रहड़ियों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान का जनता का भी समर्थन मिला और प्रशासन की कार्रवाई की प्रशंसा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक, समालखा चौकी प्रभारी अनिल कुमार, हथवाला चौकी प्रभारी बालेश सहित सफाई निरीक्षक विकास नरवाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। फ्लाई ओवर के नीचे से सब्जी मंडी को नई अनाजमंडी में शिफ्ट करने को लेकर प्रशासन पिछले काफी समय से प्रयास कर रहा था। कभी राजनीतिक दबाव तो कभी इच्छा शक्ति की कमी के कारण प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाई ओवर के नीचे लगाए सीमेंट बैरियर
मंडी को शिफ्ट करवाने के बाद पुलिस प्रशासन ने पुल के नीचे लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए सीमेंटेड बैरिकेड रखवा दिए ताकि वाहन सही दिशा से अपने गंतव्य की तरफ जा सकें और जाम का कारण ना बने। साथ ही पुल के नीचे वाहन भी खड़ा ना हो सकें। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने कहा कि शहर में यातायात सुचारू करने व जाम नहीं लगने को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है।

फ्लाईओवर के नीचे से ठईये उठाती क्रेन।

फ्लाईओवर के नीचे से ठईये उठाती क्रेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed