फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The van driver said he hung the child on the window for four minutes.

Panipat News: वैन चालक बोला- बच्चे को चार मिनट तक खिड़की पर लटकाया

Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The van driver said he hung the child on the window for four minutes.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में क्राइम सीन दोहराया गया। आरोपी वैन चालक अजय ने बताया कि प्रिंसिपल नीचे कमरे में बच्चों को पढ़ा रही थी।
मैडम ने बच्चे को डराने को कहा तो वह एक बच्चे को लेकर पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहां पर रस्सी से उसके पैर बांधे और खिड़की में बांधकर उल्टा लटका दिया। चार मिनट तक लटकाने के बाद जब वह रोने लगा तो खोल दिया और रस्सी को अपने घर ले गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रस्सी भी बरामद कर ली। पुलिस टीम मंगलवार को आरोपी प्रिंसिपल रीना और वैन चालक अजय को लेकर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची। जहां शिक्षा विभाग की ओर से लगाई सील को खोलकर पुलिस अंदर पहुंची। पुलिस ने एक-एक कमरे की छानबीन की। दोनों आरोपियों से क्राइम सीन की जानकारी ली। प्रिंसिपल रीना ने बताया कि वह टीन शेड में बच्चों को पढ़ा रही थी। उसी समय बच्चे ने कुछ शरारत की तो वैन चालक को डांटने के लिए कह दिया। वह उसे ऊपर कमरे में लेकर गया। पुलिस टीम उस कमरे में भी पहुंची, जहां उसे उल्टा लटकाया था। टीम यहां करीब आधे घंटे तक रही। इसके साथ ही पुलिस ने दिनभर दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। एसआईटी प्रभारी डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने भी आरोपियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने एक बार फिर आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

वीडियो साझा करने वाला भी रडार पर : आरोपी ने अपने एक रिश्ते के भाई के मोबाइल फोन से पिटाई का वीडियो साझा कराया था। उसने एक साथ कई वीडियो उसे व्हाट्सएप पर भेजे थे। जिसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। जिसके बाद यह वीडियो और बच्चे को उल्टा लटकाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य बच्चों की पिटाई का वीडियो भी उसी अकाउंट से साझा किया गया था। जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया था। पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट की भी डिटेल खंगाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed