फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The train accident happened again, this time again the young girl became the victim of the accident, died

फिर हुआ ट्रेन हादसा, इस बार फिर से जवान लड़की हुई हादसे का शिकार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
The train accident happened again, this time again the young girl became the victim of the accident, died
पानीपत। रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के लिए अंडर ब्रिज की सुविधा न होने के कारण शहर में लोग लगातार ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। पिछले चार दिन में दो युवतियों समेत चार की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी राजनगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के समय उसकी मां भी उसके साथ थी। मां ने बेटी को आवाज भी लगाई लेकिन उसको सुनाई नहीं दिया। हादसे में उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। राजनगर फाटक पर दो दिन में तीन लोगों की मौत हो हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजनगर के फाटक के पास सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय राजनगर निवासी गुलेक्शा की मौत हो गई। गुलेक्शा खन्ना रोड पर अपने पिता से मिलने से जा रही थ। उसे पिता खन्ना रोड पर पान की रेहड़ी लगाते हैं। हादसे के समय उसकी मां भी उसके साथ थी। गुलेक्शा आगे चल रही थी उसकी मां उसके पीछे थी। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राजीव आहुवालिया ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed