{"_id":"67f593203118a2495b0bbbfc","slug":"the-thief-gang-confessed-to-132-crimes-panipat-news-c-244-1-sknl1016-134951-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोर गिरोह ने कबूलीं 132 वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोर गिरोह ने कबूलीं 132 वारदातें
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने ट्यूबवेल की मोटर और तार चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूछताछ में आरोपियों से पानीपत समेत करनाल व कुरुक्षेत्र में चोरी की 132 वारदातों का खुलासा किया है। इनमें पानीपत में सबसे अधिक 72 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं और पानीपत में किराये के मकान में रहकर 2022 से चोरी की वारदाताें को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय में मंगलवार को चोरी की वारदातों का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-3 की टीम ने सनौली रोड काला आंब मोड़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपनी पहचान बिहार के दरभंगा के जमालपुर गांव के गुन सागर, यूपी के मुजफ्फरनगर जिला के लडवा गांव के गुलबहार, शामली जिले के सिसौली गांव के साहिल के रूप में बताई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पानीपत में किराये के मकान में रह रहे थे और पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।