फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The terminology of sensitive and highly sensitive has now been changed to venerable and critical booth.

Panipat News: संवेदनशील और अति संवेदनशील की शब्दावली बदली अब वनरेबल और क्रिटिकल बूथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
The terminology of sensitive and highly sensitive has now been changed to venerable and critical booth.
पानीपत। लोकसभा चुनाव में इस बार संवेदनशील और अति संंवेदनशील बूथों की शब्दावली को बदल दिया है। अति संवेदनशील बूथों को वनरेबल और संवेदनशील बूथों को दिया क्रिटिकल बूथ नाम दिया है। चुनाव आयोग ने इनकी परिभाषा बदलकर विस्तार भी दिया है। अति संवेदनशील बूथों में केवल लड़ाई झगड़े या बूथ कैप्चरिंग के साथ पैसे का लालच देकर वोट को प्रभावित करना शामिल किया है। जिला में ऐसे 12 बूथ चिह्नित भी किए हैं। इनके अलावा क्रिटिकल बूथ की संख्या 134 है।
विज्ञापन

चुनाव में कई दशक से बूथों का वर्गीकरण तीन श्रेणियों में किया जाता है। इसमें सामान्य, संवेदनशील और अति संंवेदनशील। इन्हीं के आधार पर बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार इनकी शब्दावली को बदल दिया है। इसमें सबसे बड़ी वनरेबल बूथ हैं। इसमें इन बूथों को शामिल किया गया है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या जल्दी प्रभावित होने वाले लोग रहते हैं। माना जाता है कि ये लोग जल्दी प्रभावित होते हैं और अपने वोट का प्रयोग उसी पक्ष में कर देते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन बूथों को अलग-अलग श्रेणी में करने के लिए पिछले दिनों पूरा काम किया था। जिले में सामान्य के साथ वनरेबल (अति संंवेदनशील) और क्रिटिकल (संवेदनशील) बूथों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

पुलिस के रहेंगे अतिरिक्त प्रबंध
वनरेबल और क्रिटिकल बूथों पर पुलिस के अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे। क्रिटिकल बूथों पर मारपीट की संभावना अधिक रहती है। इन बूथों की श्रेणी पिछले चुनावों की रिपोर्ट के आधार पर भी तय की जाती हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इनको लेकर मंगलवार देर शाम को अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। वनरेबल बूथों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं क्रिटिकल बूथों पर भी पुलिस के
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे।
जिले में यहां इतने मतदान केंद्र
विधानसभा संख्या
पानीपत ग्रामीण 249
पानीपत शहर 196
इसराना 199
समालखा 232
कुल 876

वर्जन :
लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों की श्रेणी तय कर ली गई है। इस बार सामान्य, वनरेबल और क्रिटिकल बूथ नाम दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस को प्रत्येक विधानसभा के बूथों का विवरण भी दे दिया हैं। यहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
सुदेश राणा, तहसीलदार चुनाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed