फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The temperature will be 38 degrees by the weekend

Panipat News: सप्ताहांत तक 38 डिग्री होगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The temperature will be 38 degrees by the weekend
पानीपत। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। पिछले सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया था। जिससे सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जाने लगी थी लेकिन सोमवार को हवा की रफ्तार कम होने व तेज धूप निकलने से तापमान फिर से बढ़ा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने तीन दिन बाद फिर से हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मार्च का महीना समाप्त होने से पहले ही मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में नमी महसूस की जा रही थी।
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा हवा की रफ्तार कम रही। सुबह ही तेज धूप निकलने और हवा की रफ्तार कम होने से तापमान बढ़ा और लोगों ने दिन में हल्की गर्मी महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। गेहूं का उठान शुरू ही होने वाला है कि मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। जिससे किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है।
इसराना निवासी किसान संजय कुमार ने कहा कि गेहूं की फसल का उठान शुरू होने वाला है। इस समय मौसम में लगातार बदलाव किसानों की चिंता का कारण बन रहा है। यदि इस समय हल्की बारिश हो जाती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। दिन भर खिली धूप से तापमान भी बढ़ेगा लेकिन वीरवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले सप्ताह रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। जिससे गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed