फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The temperature decreased due to the movement of clouds throughout the day

Panipat News: दिनभर बादलों की आवाजाही से तापमान में आई कमी, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
The temperature decreased due to the movement of clouds throughout the day
फोटो-
विज्ञापन

सावन के चौथे दिन बारिश के आसार, आसमान में सुबह ही छाए बादल
-मौसम में इस बार लगातार बदलाव आ रहा है

-सोमवार सुबह ही हल्के से मध्यम बादल छा गए हैं

-बारिश होने से धान की रोपाई के काम में आई तेजी

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सावन के महीने में तीन दिन लगातार बूंदाबांदी के बाद चौथे दिन सोमवार को बादलों का आवाजाही रही। बादलों की आवाजाही से तापमान में एक डिग्री की कमी आई। जिससे गर्मी कम महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।

मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे तापमान में रविवार की अपेक्षा एक डिग्री की कमी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश होने से मच्छर जन्म ले रहे हैं जिससे डेंगू-मलेरिया होने का खतरा बढ़ने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार डेंगू-मलेरिया रोधी सर्वे किए जा रहे हैं और डोर-टू-डोर जाकर लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट भी किया जा रहा है। वहीं टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही हैं ताकि डेंगू-मलेरिया फैलने से रोका जा सके। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लोगों में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहा है। ताकि डेंगू-मलेरिया से होने वाली मृत्यु दर को शून्य पर लाया जा सके। वहीं किसानों ने रविवार तक लगातार तीन दिन बारिश होने से धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। जिन्होंने धान की रोपाई कर दी है वे फसल में पानी इकट्ठा करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मंगलवार को बारिश के आसार हैं। बारिश होने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

सोमवार 33/27
मंगलवार 33/26
बुधवार 32/26
वीरवार 31/26
शुक्रवार 32/27
शनिवार 34/28
रविवार 35/28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed