फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team that arrived to demolish construction in illegal colonies was opposed, four were detained.

Panipat News: अवैध कॉलोनियों में निर्माण गिराने पहुंची टीम का विरोध, चार को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to demolish construction in illegal colonies was opposed, four were detained.
अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते टीम के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नगर निगम पानीपत की टीम ने समालखा परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया और पावर हाउस के पास करीब 27 एकड़ में काटी अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। दो जेसीबी की मदद से करीब 20 बाउंड्री वाल और 50 सड़क तोड़ी। साथ ही कॉलोनाइजर का केबिन जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और जेसीबी के आगे खड़े हो गए। अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस की मदद ली। चार लोगों को हिरासत में लेने पर लोगों चुप हो गए।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत की देखरेख में निगम के एटीपी दीपक राणा व समालखा नगर परिषद के सचिव समेत पुलिसबल के साथ वीरवार दोपहर करीब 12 बजे अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में 15 और पावर हाउस के नजदीक करीब 12 एकड़ में काटी कॉलोनी पर कार्रवाई की। महिला और पुरुष विरोध में उतर आए। उन्होंने अधिकारियों पर खून और पसीने की कमाई पर जेसीबी चलाने के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में बड़े-बड़े अवैध निर्माण किए गए हैं। अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जबकि गरीब लोगों पर जेसीबी चला देते हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिसबल की मांग की। समालखा थाना से पुलिसबल पहुंचा। इसके बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तोड़फोड़ की कार्रवाई बंद रखनी पड़ी। निगम की टीम ने इसके बाद साढ़े पांच बजे तक तोड़फोड़ जारी रखी। गोपाल कलावत ने कहा कि अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट न खरीदने की अपील है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed