{"_id":"65ac47e938b36d6320001fff","slug":"the-team-from-mumbai-made-the-form-of-shri-ram-temple-with-thermocol-and-wood-panipat-news-c-244-1-pnp1001-12559-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुंबई से आई टीम ने थर्माकोल और लकड़ी से बनाया श्रीराम मंदिर का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुंबई से आई टीम ने थर्माकोल और लकड़ी से बनाया श्रीराम मंदिर का स्वरूप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। श्रीराम शोभायात्रा में अयोध्या श्रीराम मंदिर का मॉडल रूप आकर्षण का केंद्र होगा। यह मंदिर मॉडल मुंबई से आई टीम ने बनाया है। इसमें थर्माकोल और लकड़ी का प्रयोग किया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 15 फीट और लंबाई आठ फीट रखी है। मंदिर मॉडल को रथ पर रखकर खींचा जाएगा। रामभक्त अपने हाथों से जगन्नाथ रथ के तरह खींचेंगे।
शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से निकाली जा रही श्रीराम शोभायात्रा रविवार को सायं चार से आठ बजे तक रहेगी। जीटी रोड स्काईलार्क से गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार तक यह यात्रा रहेगी। यात्रा में श्रीराम मंदिर का मॉडल शामिल करना भी संगठनों की सोच है। उन्होंने इसको लेकर मुंबई के कलाकारों से संपर्क किया।
कलाकार की इसी टीम ने रणबीर कपूर व बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल का फिल्म सिटी में सेट तैयार किया है। प्रसाद खैरनार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को मंदिर मॉडल बनाना शुरू किया था। मंदिर स्वरूप शनिवार शाम को पूरा कर लिया गया। यह थर्माकोल के सात बड़े ब्लॉक से बनाया गया है। सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी और सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मंदिर का मॉडल आकर्षित है। प्रसाद खैरनार ने बताया कि वह पहली बार पानीपत आए हैं। यहां सामाजिक व धार्मिक संगठनों की श्रीराम भक्ति को साधुवाद देते हैं। संगठनों ने आगे आकर इतना बड़ा आयोजन किया है।