फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sun shone brightly throughout the day, bringing relief to Sunday

Panipat News: दिन में खिली रही धूप, राहत भरा रहा रविवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The sun shone brightly throughout the day, bringing relief to Sunday
पानीपत। पिछले 15 दिन से कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे लोगों के लिए रविवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। सुबह कोहरे के बाद दिन में अच्छी धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोहरा छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार को सुबह के समय कोहरा ज्यादा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का प्रभाव ज्यादा रहा। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने के बाद आसमान साफ दिखाई दिया। शाम साढ़े तीन बजे तक खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत दिलाई। शाम पांच बजे फिर से कोहरा छाने लगा। रविवार को हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़ा जिससे अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

परढ़ाना निवासी सुनील ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का असर ज्यादा रह रहा है। वह सुबह पांच बजे सैर के लिए जाते थे लेकिन सर्दी शुरू होते ही उन्होंने छह बजे जाना शुरू कर दिया था। अब कोहरा बढ़ने से वे सात बजे सैर के लिए जा पाते हैं क्योंकि कोहरे के कारण दृश्यता कम रहती है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस सप्ताह तापमान बढ़ सकता है जिससे अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की रफ्तार कम होने से और दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed