{"_id":"68915199ca4a6d79680a35ab","slug":"the-struggle-of-the-elderly-will-be-seen-in-the-exhibition-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141435-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रदर्शनी में दिखेगा बुजुर्गों का संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रदर्शनी में दिखेगा बुजुर्गों का संघर्ष
विज्ञापन
- विभाजन की विभीषिका पर 8 को एसडी पीजी कॉलेज में होगा सम्मान समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। विभाजन की विभीषिका पर पाकिस्तान से सबकुछ छोड़कर भारत आए लोगों के संघर्ष की कहानी डॉक्यूमेंट्री और प्रदर्शनी में दिखाई जाएगी। साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के पाकिस्तान से लौटे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उनके संघर्ष की कहानी युवाओं तक लाई जाएगी।
भाजपा ने विभाजन की विभीषिका के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जिला स्तर पर 8 अगस्त को एसडी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के नेता पहुंचेंगे। वहीं राज्य स्तर पर 14 अगस्त को फरीदाबाद में कार्यक्रम किया जाएगा। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं पानीपत शहरी विस क्षेत्र के विधायक प्रमोद विज ने जीटी रोड स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक ली। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। महापौर कोमल सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन भाटिया व सुरेश गुंबर मुख्य वक्ता रहे। वे इससे पहले मीडिया से भी रूबरू हुए।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि इस विभाजन विभीषिका में लगभग 11 लाख लोगों की हत्या की गई। इतने ही लोगों को यातनाओं का सामना करना पड़ा। जब हमारे बुजुर्ग इस घटना को अपनी अगली पीढ़ी को बताते हैं तो भावावेग में आंसू रोक नहीं पाते। विभाजन विभीषिका से पीड़ित 75 और इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर कोमल सैनी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी देशभक्तों का संगठन है।