फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The story of the gurus will be shown through the slides

स्लाइड्स से दिखाएंगे गुरुओं की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The story of the gurus will be shown through the slides
पानीपत। 400 वें प्रकाश उत्सव को लेकर सैक्टर 13-17 में होने वाले कार्यक्रम स्थल के बाहर एंटरी गेट को गु? - फोटो : Panipat
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान और एचसीएस गगनदीन सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम प्रेसवर्ता की। उन्होंने बताया कि 85 स्लाइड्स के जरिए सिख गुरुओं के बलिदान की कहानी को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

सिख गुरुओं की प्रदर्शनी की अगुवाई कर रहे एचसीएस गगनदीप सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से इस प्रदर्शनी की तैयारी की जा रही है। इसमें सिख गुरुओं के त्याग एवं बलिदान से जुड़ी 85 स्लाइड्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें गुरु नानक देव से बाबा बंदा बहादुर तक के इतिहास और उनके बलिदान को दिखाया जाएगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां गुरुओं के त्याग और बलिदान का अनुसरण करें। इसको ध्यान में रखते हुए स्लाइड्स तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रकाश उत्सव से एक दिन पहले पूरा शहर दीपावली की तरह जगमग होगा। पूरे शहर की सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी। कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे शुरू होगा। समागम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राजनीतिक दलों से जुड़े राजनेता एवं देश और विदेश से संगत पहुंचेगी। जर्मन तकनीक से पंडाल बनाया गया है। समागम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टरों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। समागम में आने वाली संगत भी कई तरह की मुफ्त मेडिकल जांच करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed