{"_id":"6aeb2388612e330478074756","slug":"the-state-crime-branch-team-rescued-10-children-from-begging-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167117-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया
विज्ञापन
पानीपत। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को सेक्टर 29 से भिक्षावृत्ति में लिप्त 10 बच्चों को रेस्क्यू कराया है। इसके साथ ही बच्चों के माता-पिता को उनकी नियमित पढ़ाई और कल्याण के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया।
दूसरी तरफ टीम द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पानीपत इंचार्ज नमना ने कहा कि वे अपनी पढ़ाई और कॅरिअर पर पूरा फोकस रखें। वे नशे व हिंसा से दूर रहें। वे बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। स्कूल प्रिंसिपल नरेंद्र मान और स्टाफ सदस्यों ने टीम का स्वागत किया।
एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक संजय कुमार ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, खेलकूद और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। इस दौरान बच्चों को गुड-बेड टच, पॉक्सो कानून और बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ब्यूरो