फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The stage for magic is set starting today, where the magician Samrat Shankar will perform astonishing feats.

Panipat News: आज से सजेगा जादू का मंच, जादूगर सम्राट शंकर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
The stage for magic is set starting today, where the magician Samrat Shankar will perform astonishing feats.
शो की जानकारी देतेजादूगर सम्राट शंकर। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। जिला में जादूगर सम्राट शंकर के जादुई शो चार दिन तक होंगे। इनका शुभारंभ शनिवार को देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-18 में होगा। विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्यातिथि होंगे। 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सभी शो आमजन के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेंगे। यह आयोजन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत किया है।
विज्ञापन

स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि जादू केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। अपने शो के जरिए वे कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे। पहला दोपहर एक और दूसरा शाम सात बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल के अति प्रयोग से बचकर स्वास्थ्य और योग पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों को सपरिवार इन निशुल्क शो में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed