फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The site remained closed for half a day, electricity fault stopped people's registries

Panipat News: आधे दिन बंद रही साइट, इलेक्ट्रिसिटी फॉल्ट तो रुक गई लोगों की रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:22 AM IST
विज्ञापन
The site remained closed for half a day, electricity fault stopped people's registries
पानीपत। तहसील कार्यालय में वीरवार को रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को पूरा दिन इंतजार के बाद शाम को मायूसी के साथ लौटना पड़ा। सुबह नौ बजे से दोपहर बाद करीब एक बजे तक तहसील में रजिस्ट्री पोर्टल बंद रहा। इसके बाद शाम करीब चार बजे बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे पूरे सचिवालय की बिजली चली गई। शाम करीब छह बजे तक जब लाइट का फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो एक के बाद एक क्लर्क अपनी सीट छोड़ने लगे। जिसके बाद सुबह से कतारों में खड़े लोग लाइट आने का इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन

सचिवालय में अंधेरा छा गया लेकिन लाइट नहीं आई जिसके बाद लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। अब इन सभी लोगों को रजिस्ट्री के लिए दोबारा टोकन लेने होंगे। शुक्रवार को टोकन फुल हैं। शनिवार-रविवार को अवकाश है। सोमवार को भी टोकन फुल हैं। अब ये लोग मंगलवार को ही टोकन लेकर अपनी रजिस्ट्री करस सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान शहर भर से आए लोगों ने कहा कि वे सुबह से अपनी रजिस्टरी का इंतजार कर रहे थे। एडवांस में टोकन लिए थे। पहले सिस्टम नहीं चले। बाद में लाइट चली गई। दिन भर इंतजार ही करते रह गए। रजिस्टरी करवाने के लिए सब काम-धंधे छोड़कर तहसील में आए। दूसरी पार्टी भी बुलाई। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अब फिर से आना पड़ेगा। पूरी प्रक्रिया फिर से दोहरानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
फीड तो हुई लेकिन प्रोसेस नहीं हुई
नायब तहसीलदार बलवान मलिक ने कहा कि प्रदेश स्तर से पोर्टल को अपडेट किया गया था। जिस वजह से परेशानी हुई। इसके बाद लाइन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से काम बाधित हुआ। पोर्टल पर ज्यादातर रजिस्ट्रियां फीड तो की जा चुकी थी लेकिन लाइट जाने की वजह से काम बाधित हो गया। अब लोगों को दोबारा टोकन लेकर रजिस्टरी करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed