फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The shock of cold, rolled Mercury, 5.5 degrees Celsius

ठंड ने दिया झटका, पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

Sat, 04 Jan 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 04 Jan 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
The shock of cold, rolled Mercury, 5.5 degrees Celsius
पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाके में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। पानीपत में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसी के साथ कोहरे का असर दिखने लगा है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ने लगा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। शनिवार सुबह के समय अचानक बादल छाने के साथ कोेहरा शुरू हो गया। आसमान दिनभर कोहरे की चादर से ढका रहा और शाम होते ही फिर से आसमान में कोहरा गहराने लगा। देर रात को पूरा आसमान कोहरे की चादर से ढक गया, जिससे ठंड बढ़ गई और लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन


वाहन चालकों को उठानी पड़ी दिक्कत
सुबह के समय कोहरा गहराने से वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गईं। उनको कोहरे के चलते वाहनों की स्पीड कम करनी पड़ी और निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जीटी रोड पर समालखा से पुलिस लाइन सिवाह तक कोहरा गहराया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पैरलल नहर पर भी कोहरे का असर देखा गया। वहीं, शहर में दिनभर आसमान में कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों की मुश्किल शाम को भी इसी तरह से बनी रही।

अधिकतम और न्यूनतम दोनों घटे
पहाड़ों में बर्फबारी तेज होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिर गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जमीन की नमी सुबह 90 व दोपहर बाद 68 प्रतिशत रही। वायु दबाव सुबह 6.5 एमएम व दोपहर बाद  9.5 एमएम रहा। हवा की 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।


अगले कई दिन बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों की माने तो पहाड़ों में बर्फबारी के साथ अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाके में भी ठंड बढ़ेगी, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में कई दिन तक बर्फबारी पड़ेगी, जिससे यहां पर ठंड बढ़ेगी। आसमान में बादल छाने के साथ कोहरे का भी प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed