फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sex ratio in the industrial city has increased and it ranks third in the state.

Panipat News: औद्योगिक नगरी में लिंगानुपात बढ़ा, प्रदेश में तीसरे स्थान पर आया

Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The sex ratio in the industrial city has increased and it ranks third in the state.
जिला नागरिक अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक। - फोटो : samvad
स्वीटी सांगवान
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत का लिंगानुपात बढ़कर 945 पहुंच गया है। यह पिछले पिछले साल की अपेक्षा 45 अधिक है। इसके साथ पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसका बड़ा कारण स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा इस साल किट बेचने और लिंग जांच करने वालों के खिलाफ अधिक कार्रवाई रहा। इसके साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। आकड़ों पर नजर डाले तो पिछले सात साल में इस साल का लिंगानुपात सबसे अधिक रहा है।
मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली ने पानीपत में बेटियों की शिक्षा के लिए स्कूल शुरू किया था। इसके बाद बेटियों की शिक्षा के लिए लगातार आवाज उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत के सेक्टर-13-17 से राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय मंच से बेटियों के लिए आगे आने की अपील भी की थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद लिंगानुपात को गिराने वाले घटकों के खिलाफ तेजी के साथ काम किया।
विज्ञापन

लिंग जांच के लिए किट बेचते लगभग छह को पकड़ा

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स ने बताया कि जनवरी से अब तक टीम ने लिंग जांच के लिए किट बेचते छह को पकड़ा है। इनमें यूपी का एक केस है तो बाकी अन्य जिले के हैं। समालखा, पानीपत, भावना चौक, हाली कॉलोनी, किला थाना में किट बेचते या भ्रूण हत्या के लिए दवा देते हुए पकड़े गए हैं। इनमें एक ऑनलाइन किट बेचते हुए कपड़ा गया। गिरोह पकड़ने के लिए राज्य स्तर पर उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष लिंगानुपात
2014 892
2015 892
2016 912
2017 945
2018 900
2019 939
2020 935
2021 918
2022 924
2023 920
2024 900
2025 945
नोट : लिंगानुपात का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग से लिया गया है।
विभाग ने की ये बड़ी कार्रवाई

-चार जनवरी को दिल्ली के बवाना में लिंग जांच करते गिरोह को पकड़ा। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। इस कार्रवाई में लगभग 24 घंटे का समय लगा।
-15 जनवरी को मेवात के तावड़ू, लोनी, बिजनौर और शामली के केस पकड़े हैं। शामली की रेड में 24 घंटे जबकि लोनी की रेड में दो दिन का समय लगा।
-18 अगस्त को कैराना स्थित एक अस्पताल में लिंग जांच करते एक व्यक्ति को कपड़ा है उससे 23 हजार रुपये बरामद किए हैं।
- 21 अगस्त को मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल थी। आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद किए, जबकि महिलाएं 25 हजार रुपये लेकर भाग गई।

-14 अक्तूबर को यूपी के गाजियाबाद के एक गांव में कार में पोर्टेबल मशीन में लिंग जांच करते गिरोह को 17500 हजार रुपये के साथ पकड़ा।
जिले में लिंगानुपात बढ़कर 945 पर पहुंच गया है। यह पिछले साल से बढ़ा है। जिले में एमटीपी किट बेचने वालों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. अभय नंदन वत्स, नोडल अधिकारी पीएनडीटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed