फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The seats where the BJP leaders of Panipat campaigned, got defeated there

जिन सीटों पर पानीपत के भाजपाई नेताओं ने किया प्रचार, वहां मिली हार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
The seats where the BJP leaders of Panipat campaigned, got defeated there
पानीपत। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, लेकिन इस जीत के बीच हार का एक पानीपत कनेक्शन भी सामने आया है। पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान पानीपत से भाजपा नेता भी चुनाव प्रचार के लिए गए थे। जिन सीटों पर इनकी ओर से प्रचार किया गया, वहां पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। इन भाजपा नेताओं में विधायक से लेकर पूर्व कैबिनट मंत्री और मेयर तक शामिल हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के लिए वीरवार को सोशल मीडिया में भाजपा की हार में पानीपत कनेक्शन की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा सीट पर किया प्रचार, मुख्यमंत्री प्रत्याशी हारे
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा उत्तराखंड की खटीमा सीट के लिए प्रचार करने गए थे। इस सीट से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे थे। उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन सिंह कापड़ी से थी। इसमें भुवन सिंह को करीब छह हजार वोट से जीत मिली।
विज्ञापन

कैराना विधानसभा पर प्रचार, मिली हार
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता उत्तर प्रदेश की कैराना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए प्रचार किया। यहां उनको सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने बड़े अंतर से हराया। कैराना विस हॉट सीटों में शामिल थी। भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह कद्दावर नेता हुकुम सिंह की बेटी हैं। इसके बाद भी वह हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से मिली हार
पूर्व परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार उत्तराखंड में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सीट पर प्रचार के लिए गए थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिशवरानंद के लिए वोट मांगे। कांग्रेस से प्रत्याशी अनुपमा रावत ने उन्हें हराया, जो कि वहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी हैं।
पंजाब की राजपुरा सीट आप की आंधी में उड़ी
पानीपत नगर निगम की मेयर अवनीत कौर भी पंजाब के राजपुरा में भाजपा प्रत्याशी जगदीश कुमार जग्गा के लिए प्रचार करने गईं थीं, उन्हें आप पार्टी के प्रत्याशी नीना मित्तल ने भारी वोटों से हरा दिया। नीना मित्तल 22 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया।

उत्तर प्रदेश की छपरौली सीट खो दी
उत्तर प्रदेश की छपरौली विधानसभा सीट के लिए भाजपा नेता एवं उप जिला प्रधान देव मलिक अपने साथियों समेत भाजपा प्रत्याशी प्रचार करने के लिए गए थे। यहां लोकदल के अजय कुमार ने जीत दर्ज की। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही। भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा को मुज्जफरनगर का प्रभारी बनाया गया था। यहां की छह में से दो ही सीट भाजपा हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed