फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The rural assembly of the corporation will shine, it will cost four crores

चमकेगी निगम की ग्रामीण विधानसभा, खर्च होंगे चार करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
The rural assembly of the corporation will shine, it will cost four crores
पानीपत। ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्डों में विकास कार्यों के साथ लोगों को सुविधाएं देने और सुंदरीकरण पर भी अच्छा खासा बजट खर्च होने जा रहा है। इनमें करीब चार करोड़ से ग्रामीण विधानसभा के वार्डों में स्पीड ब्रेकर, इंडिकेटर, साइन बोर्ड व ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसमें से अकेले ढाई करोड़ से बैंच, करीब एक करोड़ से स्पीड ब्रेकर, इंडिकेटर और साइन बोर्ड व 41 लाख रुपये से ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने करीब चार करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। इनकी तकनीकी बिड खोलनी की तैयारी की जा रही है। इसके बाद फाइनेंशियल बिड के बाद वर्क आर्डर देकर काम भी शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रामीण विधानसभा में करीब 33 करोड़ रुपये से 101 विकास कार्यों का प्लान तैयार किया गया था। इसके चलते पहले भी निगम ने दो चरणों में करीब 60 विकास कार्यों के टेंडर लगाकर उनके वर्क आर्डर जारी कर दिए थे। निगम ने दूसरे चरणों में 42 विकास कार्यों के टेंडर लगाए थे जो दो भागों में थे। पहले भाग में 37 विकास कार्यों के करीब 9 करोड़ 70 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। वहीं, दूसरे भाग में 3 करोड़ 43 लाख रुपये से पांच टेंडर लगाए हैं। इन विकास कार्यों में मुख्य तौर पर आसीसी नाले, सड़क, बेंच, स्पीड ब्रेकर और इंडीकेटर समेत गलियों में साइन बोर्ड लगाने का काम शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन वार्डों में 2.48 करोड़ से लगेंगे के बैंच-
1. वार्ड नंबर-1 में 38.18 लाख रुपये
2. वार्ड नंबर-2 में 38.18 लाख रुपये
3. वार्ड नंबर-3 में 19.09 लाख रुपये
4. वार्ड नंबर-4 में भी 19.09 लाख रुपये
5. वार्ड नंबर-6 में 19.09 लाख रुपये
6. वार्ड नंबर-7 में 19.09 लाख रुपये
7. वार्ड नंबर -11 में 19.09 लाख रुपये
8. वार्ड नंबर -12 में 38.18 लाख रुपये
9. वार्ड नंबर- 21 में ही 19.09 लाख रुपये
10. वार्ड नंबर -22 में 19.09 लाख रुपये
इंडिकेटर, स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड पर इन वार्डों में खर्च होंगे 1 करोड़-
1. वार्ड नंबर-1 में ही 16.68 लाख रुपये
2. वार्ड नंबर-4 में 16.68 लाख रुपये
3. वार्ड नंबर -11 में 16.68 लाख रुपये
4. वार्ड नंबर -16 में 16.68 लाख रुपये
5. वार्ड नंबर- 21 में 16.68 लाख रुपये
6. वार्ड नंबर -22 में 16.68 लाख रुपये
इन वार्डों में करीब 41 लाख से लगाए जाएंगे ट्री गार्ड-
1. वार्ड नंबर-6 में 10.24 लाख रुपये
2. वार्ड नंबर -11 में 10.23 लाख रुपये
3. वार्ड नंबर -21 में 10.24 लाख रुपये
4. वार्ड नंबर -26 में 10.26 लाख रुपये
जल्द होंगे वर्क आर्डर जारी-एक्सईएन
निगम ने ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत कई टेंडर लगाए हैं। इनकी तकनीकी बिड खोल कर फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। जिसके बाद जल्द ही इनके वर्क आर्डर भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed