फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The roof fell during the repair, the landlord and two laborers were buried

मरम्मत करते हुए गिरी छत, मकान मालिक व दो मजूदर दबे 17-28-54

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The roof fell during the repair, the landlord and two laborers were buried
पानीपत। सिवाह गांव में मकान की मरम्मत के दौरान सोमवार को अचानक छत ढह गई। मकान मालिक व दो मजदूर मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। लोगों ने लंबी मशक्कत के बाद तीनों को निकाला। तीनों को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां मकान मालिक और एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। वहीं दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

सिवाह गांव निवासी मोहन उर्फ मोनू अपने 20 साल पुराने मकान की छत पक्की कराने के लिए दो मजदूरों से उसे उखड़वा रहा था। बिहार के सीतापुर निवासी बीरू और मनोज छत उखाड़ रहे थे। मोहन और मनोज छत पर थे और बीरू नीचे मलबे की सफाई कर रहा था। इसी बीच अचानक छत गिर गई और तीनों मलबे के नीचे दब गए। अचानक धमाके के साथ छत गिरने से परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मोहन, मनोज और बीरू को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मनोज और मोहन की हालत गंभीर बताई। मोहन की रीढ़ की हड्डी व पैरों में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed