फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The role of the mastermind's father also came to light; he had given 25,000 rupees for the crime.

Panipat News: मास्टरमाइंड के पिता की भी भूमिका आई सामने, वारदात के लिए दिए थे 25 हजार रुपये

Sat, 29 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The role of the mastermind's father also came to light; he had given 25,000 rupees for the crime.
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बिहाैली गांव में अमेरिका से लौटे प्रदीप के घर फायरिंग और रंगदारी के मामले में मास्टरमाइंड मोहित के पिता कृष्ण की भी भूमिका सामने आई है। पुलिस ने कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया सामने आया कि कृष्ण ने इस मामले में आराेपी अजीत, मंजीत और आशीष काे वारदात के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित को दो दिन का रिमांड पूरा होने और उसके पिता कृष्ण काे शुक्रवार काे काेर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी माेहित को दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी ने बताया कि फायरिंग करने के लिए अमेरिका में बैठे दाेस्त रैरकलां निवासी अनिल ने हथियार मुहैया कराए थे। अनिल ने कहा था कि यूपी से हथियार लाने की बात कही थी। उसी ने राेहतक से स्वीफ्ट और बेलेनाे कार किराये पर ली थी। दाेनाें गाड़ी व हथियाराें काे पुलिस बरामद कर चुकी है। अब पुलिस हथियार सप्लायरों के ठिकानाें पर छापा मार रही है। पुलिस अमेरिका में बैठे अनिल के खिलाफ लुकआउट नाेटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

यह था मामला
बिहोली गांव के प्रदीप ने बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2019 में अमेरिका गया था और करीब 15 दिन पहले वापस आया है। उसके घर पर 16 नवंबर की रात करीब 12 बजे तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर आए। इनमें से एक ने घर के गेट पर फायरिंग कर दी। तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। उसके अमेरिका के नंबर के व्हाट्सएप पर एक नंबर से धमकी भरी वॉयस रिकार्डिंग भी आई। जिसमें उससे पैसों की मांग की गई थी। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में अजीत, मंजीत और आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मास्टरमाइंड मोहित को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed