फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The road was uprooted for the sewer till today the road has not become a line

सीवर के लिए उखाड़ी गई थी सड़क आज तक रोड बनी न बिछी लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
The road was uprooted for the sewer till today the road has not become a line
पानीपत। वार्ड नंबर-1 स्थित दीनानाथ कॉलोनी में बनी हुई सिर्फ मिट्टी की सड़क ऊपर नहीं बिछी हुई टाइल? - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर एक स्थित दीनानाथ कॉलोनी की एक सड़क ऐसी है, जिसे सीवर लाइन बिछाने के लिए दो साल पहले उखाड़ा गया था। तब से यहां न तो सीवर लाइन बिछाई गई और न ही सड़क को दुरुस्त किया गया। सड़क पर लगी टाइलों को भी निगम ठेकेदार उठा कर ले गए थे, इन्हें भी नहीं लगाया गया है। कॉलोनी के लोग बार-बार इसकी शिकायत विधायक, मेयर, पार्षद समेत निगम अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस टूटी सड़क के दोनों ओर करीब 50 मकान हैं, जिनमें करीब 500 से ज्यादा लोग रहते हैं। पिछले दो साल से ये लोग नारकीय जीवन जीने का मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूसरी गलियों से उठाया गया कचरा भी यहां डाल दिया जाता है। गलियों में गड्ढ़े बन गए हैं, जिसमें पानी भरने से मच्छर पैदा होते हैं। लोगों का कहना है कि सीवर लाइन देने का झांसा देकर मूलभूत सुविधा तक छीन ली । उनके साथ निगम अधिकारी व जनप्रतिनिधि धोखा कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क को नहीं बनाया गया तो निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बोले कॉलोनी के लोग:
दो साल से झेल रहे परेशानी
दो साल पहले सीवर बिछाने के नाम पर सड़क को उखाड़ दिया गया था। तब से आज तक न सीवर लाइन बिछाई गई और न सड़क दुरुस्त की गई। लोग परेशानी झेल रहे हैं। निगम व ठेकेदारों ने छल किया है। -दयानंद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनाई नहीं डाल रहे कबाड़
आज तक दोबारा सड़क को निगम ने बनाई नहीं उल्टा यहां पर दूसरी सड़कों का कबाड़ डाल दिया जाता है। जमीन ऊबड़-खाबड़ हो चुकी है। यहां से वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। -विक्की पांचाल
गंदे पानी से बीमारियों का बना डर
अब इस टूटी सड़क के गड्ढ़ों में गंदा पानी भरा रहता है। इनमें मच्छर पनपते हैं। इनके काटने से लोग रोजाना बीमार हो रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं पड़ता। -रामबीर सिंह
सभी से की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई
सड़क उखाड़ने और दोबारा न बनाने की शिकायत ग्रामीण विधायक से लेकर मेयर, पार्षद समेत निगम अफसरों से भी कर चुके हैं लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -राजकुमार प्रजापत
कमिश्नर ने किया था मौके का दौरा
लोगों ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त से भी की थी। करीब तीन माह पहले निगम आयुक्त ने मौके का निरीक्षण भी किया था और सड़क बनवाने का आश्वासन भी दिया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। -राजबीर वर्मा

जल्द बनाई जाएगी गली
मामला संज्ञान में आ गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद जल्द ही इस गली को दोबारा बनाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed