फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Retired Employees Union will stage a sit-in protest in Kurukshetra on March 11 and submit a memorandum to the Chief Minister

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ 11 मार्च को कुरुक्षेत्र में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम को देगा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The Retired Employees Union will stage a sit-in protest in Kurukshetra on March 11 and submit a memorandum to the Chief Minister
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने बुधवार को सीटू कार्यालय में बैठक की। जिसमें 11 मार्च को कुरुक्षेत्र उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का फैसला निलया। जिला प्रधान शीशपाल ने कहा कि राज्य कमेटी ने एक मार्च को बैठक की है। जिसमें 11 मार्च को प्रदेशभर के रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों के लिए कुरुक्षेत्र में उपायुक्त कार्यालय के बाहर 10 से दो बजे तक धरना देगा।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी मुख्य मांगे 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी व 75 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मेडिकल सुविधा, कैशलेश देने और मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रति माह देने, कोमोशन की बढ़ोतरी 10 वर्ष आठ माह में बंद करने, 30 जून के छह महीने के बाद रिटायर्ड होने पर मासिक वृद्धि देने, कोरोना काल का 18 माह का महंगाई भत्ते का बकाया दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बसों व रेल में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने व किसानों की सभी फसलों पर एमएसपी देने व कर्जा माफ करना है। अगर सरकार द्वारा राज्य के वेतन को बुलाकर बातचीत के माध्यम से मांगों को समाधान नहीं किया गया तो रिटायर्ड कर्मचारी संघ कोई भी कड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान दिलावर, सुरेंद्र सिंह, रामभज शर्मा, ब्लाक प्रधान सीताराम राम, ईश्वर सिंह, जयभगवान, ओमप्रकाश, रघबीर जागलान, श्याम सुंदर और मंगल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed