फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The result of the entrance exam will be declared on March 8

Panipat News: प्रवेश परीक्षा का परिणाम आठ मार्च को किया जाएगा जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The result of the entrance exam will be declared on March 8
सनौली। आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर कलां में नए स्तर पर प्रवेश करने के लिए रविवार को कक्षा छठी, नौवीं और 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम आठ मार्च को जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा स्कूल में 23 फरवरी को आयोजित की गई थी। प्रधानाचार्या हेमलता बालियान ने सोमवार को स्कूल अध्यापकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल में दाखिले के लिए जिले से सरकारी व निजी स्कूलों के 560 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। इसका परिणाम आठ मार्च को घोषित किया जाएगा और मैरिट वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। स्कूल में विज्ञान, काॅमर्स और आर्ट तीनों संकाय में बच्चों को शिक्षा दी जाती है। स्कूल में लड़कियों के लिए हाॅस्टल सुविधा भी शुरू हो चुकी है। स्कूल में दाखिला लेने के लिए बोर्ड परीक्षा की तरह ही परीक्षा ली गई है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। परीक्षा का परिणाम स्कूल वेबसाइट, स्कूल बोर्ड और बीईओ कार्यालय में लगाया जाएगा। इस अवसर पर गजल, दीपिका, मनीषा, कोमल, अमित कुमार, पिंकी, सोनिया, मोनिका, विद्यावती, नीरज, सरीता, निकिता व मंजीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed