फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The result of term one is not ready yet, students will have to wait

अभी तैयार नहीं है टर्म वन का रिजल्ट, विद्यार्थियों को करना होगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The result of term one is not ready yet, students will have to wait
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षाओं के पहले टर्म की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा का इंतजार विद्यार्थी कर रहे हैं। परिणाम कब घोषित होंगे, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं के पहले टर्म की परीक्षाओं के परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। पहले टर्म के परिणाम जारी होने के बाद ही दूसरे टर्म की परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई सूत्रों ने बताया कि अभी 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म-1 का रिजल्ट तैयार नहीं है। जैसे ही रिजल्ट तैयार हो जाता है, सीबीएसई उसे वेबसाइट पर जारी करेगा। पिछले करीब दो हफ्ते से सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म-1 के रिजल्ट की खबरें सुर्खियों में हैं। सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने की खबरें केवल गूगल या यू-ट्यूब पर आ रही हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर इस तरह की कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

रिजल्ट में देरी से छात्र चिंतित
रिजल्ट की देरी ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को चिंतित कर रखा है। इस चिंता में छात्र सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बात रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये छात्र टर्म 2 की तैयारी के लिए कम समय की बात कह रहे हैं तो कुछ टर्म 2 परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड टर्म 1 की परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह
वहीं, सीबीएसई ने विद्यार्थियों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। सीबीएसई ने कहा है कि विद्यार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि सीबीएसई टर्म-1 परिणामों की घोषणा या इससे संबंधित कोई भी अपडेट बोर्ड द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र पोर्टल पर नतीजों को लेकर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
सीबीएसई दो चरणों में आयोजित कर रहा परीक्षा
सीबीएसई ने हर वर्ष से अलग इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना महामारी को देखते हुए दो चरणों में किए जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में बोर्ड द्वारा टर्म-1 परीक्षाओं का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था। टर्म-1 पेपर एमसीक्यू फॉर्मेट में आयोजित किए गए थे। वहीं, टर्म-2 में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। टर्म-2 की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में संभावित हैं। सीबीएसई ने हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट पर टर्म-2 के सैंपल प्रश्न-पत्र जारी किए हैं। वहीं, सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सीबीएसई ने कहा कि टर्म टू के परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

- सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-1 परिणाम की तिथि और समय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में छात्रों को कंफ्यूजन की स्थिति से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि वे तिथि की ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं, दूसरे टर्म की परीक्षा के पैटर्न में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed