फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The repair work at the hospital has been stalled for two and a half months.

Panipat News: अस्पताल में ढाई माह से अटका है मरम्मत का काम

Sun, 02 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The repair work at the hospital has been stalled for two and a half months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले ढाई माह से चल रहा मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके उद्घाटन की तारीख तीन बार बदली जा चुकी है। अब भी करीब 20 प्रतिशत काम बाकी है। पीडब्ल्यूडी ने इसे अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुरू किया था और 17 सितंबर तक इसे पूरा करना था। तीन महीने के बाद भी मरम्मत का काम अधूरा है। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। इस महीने की शुरूआत में सीएम कार्यालय से जांच के लिए पहुंची टीम को सीएमओ ने महीने के आखिरी सप्ताह तक काम पूरा होने का आश्वासन दिया था।
जिला नागरिक अस्पताल की आईसीयू की फॉल सीलिंग टूट कर गिर गई थी। इसके अलावा अस्पताल में कई जगह से मरम्मत की जरूरत थी। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 84 लाख रुपये मरम्मत कार्य के लिए जारी किए थे। पीडब्ल्यूडी ने जिला नागरिक अस्पताल में मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। जो 17 सितंबर को पूरा किया जाना था। यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




विभाग की ओर से 25 सितंबर को पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार को इसका उद्घाटन करना था पर काम पूरा न होने पर यह टल गया। अक्तूबर महीने की शुरूआत में सीएम कार्यालय चंडीगढ़ से टीम अस्पताल के निरीक्षण करने के लिए पहुंची। तब सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने काम पूरा कराने के लिए अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह तक का समय मांगा था। यह काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। रेडियोलॉजिस्ट विभाग में फॉल सीलिंग का काम पूरा न होने से तार नीचे लटक रही हैं जिससे मरीजों को खतरा है। वहीं अभी तक कुछ चिकित्सक कक्षों के बाहर कमरा नंबर की प्लेट नहीं लगी है जिससे मरीजों को चिकित्सक कक्ष ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है। दो महीने बाद भी अस्पताल में फॉल सीलिंग, पार्किंग, प्रसव वार्ड में टूट-फूट का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :

पीडब्ल्यूडी द्वारा अस्पताल में मरम्मत का काम किया जा रहा है। अक्तूबर माह में पहले दिवाली और फिर छठ महापर्व होने से मजदूरों की संख्या कम हो गई थी। अब मजदूर वापिस काम पर लौटे हैं। इसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।



डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed