फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The reason for the delay will have to be explained to the public

Panipat News: समस्या समाधान में हो रही देरी पर अधिकारियों को जनता के सामने बताना होगा देरी का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
The reason for the delay will have to be explained to the public
पानीपत। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। इसमें खास तौर पर 85 प्रतिशत से कम समाधान करने वाले विभागों को शामिल किया जाएगा। जनता के सामने शिविर में ही अधिकारियों को इसका कारण बताना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने ये निर्देश बुधवार को समाधान शिविर में इसके निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में 188 में से 97 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निदान को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं। वे किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहते। इसको लेकर समाधान शिविर के समय में भी बदलाव किया गया था।
विज्ञापन

बलवान सिंह वासी राजाखेड़ी गांव ने आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति तीसरी बार दीवार निकालने का प्रयास कर रहा है। इससे उनकी जमीन पर अतिक्रमण की संभावना बन रही है। उन्होंने उपायुक्त से दीवार को गिराने की अपील की। तेजवीर वासी बड़ौली ने प्रधानमंत्री किसान समृद्घि योजना का लाभ दिलवाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले तीन साल के दौरान दस किस्त खाते में नहीं आई हैं। उन्होंने बाकी दस किस्त दिलाने की मांग की। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने बिंझौल गांव में बसाने की मांग की। यासीन वासी पत्थरगढ़ ने प्रशासन से आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। रीतू रानी वासी तहसील कैंप ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। निर्मला देवी वासी सिठाना ने आधारकार्ड में उनकी जन्मतिथि ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एसपी अजीत सिंह शेखावत, जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल व डीआरओ रणविजय सुल्तानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed