फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Rakshak device will enhance the safety of railway track workers and will sound a beep.

Panipat News: रक्षक डिवाइस से बढ़ेगी रेलवे ट्रैक कर्मियों की सुरक्षा, बजेगी बीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The Rakshak device will enhance the safety of railway track workers and will sound a beep.
रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : संवाद
पानीपत। रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे रक्षक डिवाइस लेकर आया है। इस डिवाइस की मदद से ट्रेन से करीब दो किलोमीटर दूरी पर ही सूचना मिल जाएगी। यह डिवाइस ट्रैकमैन, पेट्रोलमैन और कीमैन काे दिया जाएगा, इससे ट्रैक पर काम करते समय होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारी अक्सर दूर-दराज और खुले इलाकों में कार्य करते हैं जहां कई बार ट्रेन के आने की सूचना समय पर नहीं मिल पाती, ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आधुनिक तकनीक से लैस रक्षक डिवाइस का प्रयोग शुरू किया है। यह डिवाइस कर्मचारियों की जेब में आसानी से रखी जा सकती है और ट्रेन के नजदीक आने पर यह बीप की आवाज देकर कर्मचारी को सतर्क कर देती है। यह डिवाइस रेलवे के सिग्नल सिस्टम से जुड़ी होती है और निर्धारित दूरी के भीतर ट्रेन के प्रवेश करते ही अलर्ट देना शुरू कर देती है। बीप की तेज आवाज के कारण कर्मचारी तुरंत सुरक्षित स्थान पर हट सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाती है। पहले कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब कर्मचारी काम में व्यस्त होने या आसपास के शोर के कारण ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा पाए और हादसे का शिकार हो गए। रक्षक डिवाइस इस जोखिम को कम करने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है, उनके लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी, इससे वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed