फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The raids continued on the second day as well, fury among the supporters

Panipat News: दूसरे दिन भी जारी रही छापामारी, समर्थकों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
The raids continued on the second day as well, fury among the supporters
पानीपत/समालखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समालखा स्थित निवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापामारी बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। ईडी की 10 सदस्यीय टीम बुधवार शाम तक कोठी के अंदर करीब 36 घंटे की कार्रवाई पूरी कर चुकी थी। कोठी में विधायक के भाई रणधीर से माहिरा होम्स मामले में पूछताछ की गई। किसी को भी कोठी के अंदर आने की अनुमति नहीं थी। कोठी को सीआरपीएफ ने घेर रखा था। आवास का मुख्य गेट अंदर से बंद कर रणधीर छौक्कर से किसी को बातचीत करने की भी अनुमति नहीं दी गई। टीम ने उनका मोबाइल बंद करवा दिया है। टीम ने विधायक की फर्मों के कागजात जब्त किए गए हैं। धर्म सिंह छौक्कर से टीम ने फोन पर भी पूछताछ की। वहीं दूसरी ओर ईडी की एक टीम उनके गुरुग्राम फेस-1 स्थित आवास पर भी छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

विधायक की गुरुग्राम स्थित माहिरा होम्स अफोर्डेबल फ्लैट्स कंपनी पर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी कंपनी के रास्ते को लेकर भी विवाद हो गया था। अब आरोप लग रहे हैं कि विधायक के बेटे विकास छौक्कर ने लोगों से करोड़ों रुपये लेकर उन्हें समय पर फ्लैट नहीं दिए। लोग लंबे समय से कंपनी के खिलाफ रोष प्रर्दशन कर रहे हैं। इसके अलावा उन पर मनी लांडि्रंग के आरोप भी हैं।
विज्ञापन


ईडी की छापामारी से विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थकों में रोष है। समर्थकों का आरोप है कि सरकार विधायक की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है। यह छापामारी राजनीति से प्रेरित है। सरकार बदले की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मार्च 2021 को भी आयकर विभाग व ईडी ने विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी, टिटाना गांव स्थित उनके फार्म हाउस, पेट्रोल पंप व गुरुग्राम डीएलएफ फेज-एक और सेक्टर-43 स्थित कार्यालय में छापामारी की थी। उनके दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित आवासों एवं कार्यालयों पर भी छापे मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed