फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The public remained upset due to the employees' strike

Panipat News: कर्मचारियों की हड़ताल से जनता रही परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
The public remained upset due to the employees' strike
पानीपत। अपनी लंबित मांगों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से घोषित दो दिवसीय पेन और टूल डाउन हड़ताल वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन निगम के 510 सफाई कर्मचारी और करीब 150 हरियाणा रोजगार कौशल निगम के कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे। हालांकि कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी लगा दी थी। वहीं, निगम के अधिकारी अपने अपने कार्यालय में बैठकर काम करते रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने बाजार में पैदल मार्च निकालकर धरना दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि संघ ने घोषणा की थी कि सभी कर्मचारी पेन और टूल डाउन करके हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों ने तो अपने टूल रखकर हड़ताल की लेकिन अधिकारी अपने पेन से कागजी कामकाज करते रहे। इस हड़ताल की वजह से शहरवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार को ही सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वीरवार-शुक्रवार को दो दिन का काम छोड़कर हड़ताल पर रहेंगे। वहीं शनिवार-रविवार को अवकाश होने की वजह से निगम कार्यालय बंद रहेगा। जिसकी वजह से चार दिन तक काम प्रभावित होगा। अब निगम कार्यालय में सोमवार को ही काम होगा।
विज्ञापन



बॉक्स
सफाई से लेकर कार्यालय तक का काम प्रभावित
शहर में सफाई का काम करने वाली एजेंसियों के एक हजार से ज्यादा सफाई कर्मी काम पर रहे लेकिन निगम के 143 पक्के समेत कुल 510 सफाई कर्मी हड़ताल पर दिखे। यानी कुल सफाई कर्मियों की संख्या के हिसाब से शहर की सफाई का करीब 30 प्रतिशत काम बंद रहा। वहीं हरियाणा रोजगार कौशल निगम के 150 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से नगर निगम का नागरिक सुविधा केंद्र बंद रहा। जिसकी वजह से यहां बनने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति-रिहायशी प्रमाणपत्रों के लिए आने वाले शहरवासियों को परेशानी हुई। वहीं संपत्ति कर और पानी के बिल जमा करवाने के लिए पहुंचे लोग भी निराश लौटे। यहां आधार सेवा केंद्र पर लोगों की लंबी कतार दिखी। पालिका बाजार निगम कार्यालय की संपत्ति कर शाखा में भी लोग परेशान दिखे। यहां न तो किसी शहरवासी की संपत्ति पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकी और न ही संपत्तियों के स्वयं सत्यापन का काम हो सका। इसके अलावा विवाह पंजीकरण के आवेदन और इनकी प्रक्रिया का काम भी बंद रहा। शहर के लोग निगम कार्यालय में आए जरूर लेकिन बैरंग लौटते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले शहरवासी:
पानी का बिल नहीं जमा कर सके
निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पीने के पानी का बिल जमा करवाने आए थे लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से काम बंद है। इसलिए अब सोमवार को ही बिल भरना पड़ेगा।
सुमित मित्तल, तहसील कैंप

रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए नहीं कर सका आवेदन
निगम में रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना था लेकिन हड़ताल की वजह से नहीं हो सका। अब दोबारा फिर आना पड़ेगा।
कृष्ण शर्मा, कुटानी रोड।

संपत्ति कर के लिए नहीं दर्ज करा सका आपत्ति
संपत्ति कर की जानकारी में सुधार करवाने के लिए आपत्ति दर्ज करवानी थी। निगम कार्यालय में निशुल्क आपत्ति दर्ज होती है लेकिन हड़ताल की वजह से काम नहीं हुआ।

रामस्वरूप, विकास नगर

नहीं बनवा सका जन्म प्रमाणपत्र
जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना था लेकिन नागरिक सुविधा केंद्र में कोई कर्मचारी न होने की वजह से वापस लौटना पड़ रहा है।
धर्मेद्र सिंह, आजाद नगर

प्रदेश स्तर हुई हड़ताल
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई महासचिव चरण सिंह और मंच संचालन प्रेस सचिव बलराज ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने अब तक 29 अक्टूबर 2022 और पांच अक्टूबर 2023 में हुए समझौते को भी लागू नहीं किया है। इसे लेकर सरकार को पहले ही चेतावनी दी गई थी। प्रदेश स्तरीय इस हड़ताल में सभी निगम कर्मचारियों ने पेन और टूल डाउन रखकर भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed