{"_id":"61c0e3987f02ba2a8e76d84a","slug":"the-protest-was-accused-of-making-the-murder-an-accident-panipat-news-knl934170106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या को दुर्घटना बनाने का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या को दुर्घटना बनाने का आरोप लगा किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। गांव हथवाला के ग्रामीणों ने सोमवार को हत्या को दुर्घटना का केस बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो थाने के सामने धरना देंगे।
गांव हथवाला निवासी सुनील, संदीप, अमित, रामेश्वर, रणधीर, सौरभ, पिंकी, सुनीता, कविता आदि ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव निवासी अनिकेत को एक युवक बुलाकर ले गया। वह शाम तक भी नहीं लौटा। अगले दिन पता चला कि शिमला मोड़ के पास अनिकेत के साथ सड़क दुर्घटना हो गई। अस्पताल ले जाने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां एक सप्ताह तक उपचार करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के युवक ने ही अनिकेत की हत्या की है। पुलिस ने हत्या की जगह सड़क हादसे का केस दर्ज किया है। जो युवक उसे बुलाकर ले गया था, उससे कोई पूछताछ नहीं की गई।
पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। एक बाइक पर दो लोग बैठे थे, जो गांव डाडौला से करीब सुबह तीन बजे चले थे। शिमला गुजरान मोड़ के पास बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण नीचे गड्ढ़े में उतरकर पेड़ से टकरा गई। परिजनों की संतुष्टी के लिए मंगलवार को एसएफएल टीम को बुलाया है। मृतक के सभी साथियों से पूछताछ की जाएगी। - यूएम खान, थाना प्रभारी, बापौली