{"_id":"68bc897c941c0d41960506cb","slug":"the-problem-of-the-people-of-ladwa-assembly-means-the-problem-of-the-chief-ministers-family-naib-panipat-news-c-45-1-kur1001-141713-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्या का मतलब मुख्यमंत्री के परिवार की समस्या : नायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्या का मतलब मुख्यमंत्री के परिवार की समस्या : नायब
Sun, 07 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि लाडवा विधानसभा के व्यक्ति मेरे परिवार के सदस्य हैं। यहां पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने का मतलब मुख्यमंत्री के परिवार में समस्या उत्पन्न होना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह जलभराव खत्म होने तक खुद धैर्य बनाए रखें और जहां पर जरूरत हो,उन लोगों का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर यह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां पर स्थाई समाधान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को देर सायं जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। अनाजमंडी पर लोगों से मुलाकात की। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी एक-एक समस्या का हल किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं।
नागरिकों की समस्या सुनने के लिए सप्ताह में दो दिन परिवार के सदस्य खुला दरबार लगाते हैं। रूटीन के दिनों में कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्का की प्रत्येक समस्या लगातार उनके पास पहुंच रही है, जिनको समय रहते दूर किया जा रहा है।