{"_id":"6aea4b56e257abad2408068f","slug":"the-popularity-of-jaipuri-decor-and-indigenous-lanterns-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167085-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रसूता की मौत के बाद थाने में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रसूता की मौत के बाद थाने में हुआ समझौता
विज्ञापन
इलाज का खर्च मांगने पर बिगड़ गए थे ससुराल वाले
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सैनी कॉलोनी की प्रसूता संध्या (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके नवजात बेटे की सुपुर्दगी को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। मामला तूल पकड़ने पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद विवाद को सुलझा लिया गया।
पंकज पासवान ने बताया कि मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के सीतापुर के रहने वाले हैं। वे अब सैनी कॉलोनी में रहते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी संध्या एक फैक्टरी में काम करती थी। संध्या ने 23 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। उनकी प्रसव के बाद तबीयत लगातार खराब रहने लगी।ॉ
ऐसे में पड़ोसी संजय और उसके परिवार ने अस्पताल में उनके इलाज और नवजात की देखभाल का जिम्मा उठाया। उनकी एक नवंबर को अचानक रक्त स्राव होने से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इससे चार मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
संध्या की मौत के बाद बिहार से उसके ससुराल पक्ष के लोग पानीपत आए और अंतिम संस्कार के बाद नवजात बच्चे को अपने साथ ले जाने लगे। पड़ोसी परिवार ने आपत्ति जताई और संध्या के इलाज व देखभाल पर खर्च होने का हवाला दिया। पड़ोसी परिवार ने दावा किया कि उन्होंने मां-बेटे को संभाल रखा था।
दोनों परिवारों का विवाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस पहुंच गया। थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई थी। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। परिजनों ने 15 से 20 हजार रुपये देकर पड़ोसी परिवार को संतुष्ट किया। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और परिजन नवजात को अपने साथ बिहार ले गए।
यह था मामला
n
संध्या (27) की मौत के बाद नवजात बेटे की सुपुर्दगी को लेकर बिहार से आए ससुराल पक्ष और पड़ोसी परिवार में विवाद हो गया। पड़ोसी परिवार ने मां-बेटे के इलाज और देखभाल पर 70 हजार रुपये खर्च करने की बात कही थी।