फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The players of SD College were the toppers in the sports competitions of Kurukshetra University

एसडी कॉलेज का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की क्रीडा प्रतिस्पर्धाओं में तहलका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The players of SD College were the toppers in the sports competitions of Kurukshetra University
एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न क्रीड़ा प्रतिस्पर्धाओं में शानदार खेल दिखाकर तहलका मचा दिया। हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल सॉफ्टबॉल (महिला) की चैंपियन बनी कॉलेज की टीम ने इंटर जोनल में भी अपने शानदार खेल को जारी रखा और रजत पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सॉफ्टबॉल की टीम ने एक तरफा लीग मुकाबलों में खालसा कॉलेज यमुनानगर एवं पूंडरी कॉलेज की टीमों को हराया। महिला सॉफ्टबॉल टीम से पांच खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन हो गया है। इसी प्रकार इंटर जोनल ताइक्वांडो एवं पूमसे चैंपियनशिप में शानदार खेल के दम पर एक गोल्ड मेडल सहित कुल पांच मेडल एसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने झटके। ताइक्वांडो में सरजन ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मनीष ने भी 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसी प्रकार मनीष, सरजन और आकाश ने इंटर जोनल पूमसे में रजत पदक हासिल किया। सॉफ्टबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों और ताइक्वांडो एवं पूमसे के पदक विजेताओं समेत कुल 10 खिलाड़ियों का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए हो गया जो कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मनीष, सरजन, आकाश सहित महिला सॉफ्टबॉल टीम का कॉलेज पहुंचने पर एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. गीता मलिक, कोच शरीफ, ग्राउंड्स मैन प्रताप और अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया। विदित रहे कि सरजन समेत कई अन्य खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मैडल जीत चुके है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. गीता मलिक, कोच शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed